फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण के सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
शहर सहित देहात क्षेत्रों के शिवालयों में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान शिवभक्तों ने भगवान को विभिन्न प्रकार के द्रव्य अर्पित कर अभिषेक किया। कई मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सोमवार को सिविल लाइंस स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। सुबह 11 बजे तक श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रकार के द्रव्यों दूध, दही, शहद, घी, शक्कर और गंगाजल आदि से भगवान का अभिषेक किया। शाम को आरती के समय भी बड़ी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। इसके अलावा लक्सर, भगवानपुर, खानपुर, सुल्तानपुर, नारसन, झबरेड़ा आदि क्षेत्रों के शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह हवन और भंडारे आदि का आयोजन किया गया। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान शिवालयों में चारों तरह श्रद्धा और उत्साह का वातावरण छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें