फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए चेन लूट के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सोलानी विहार में लोकतांत्रिक जन मोर्चा (लोजमो) संयोजक की पत्नी से चेन लूट के मामले में पुलिस को मुंबई से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिल गई। फुटेज में बाइक सवार दो बदमाश चेन लूटते दिखाई दे रहे हैं। बाइक के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज के जरिये जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित शेरपुर के पास सोलानी विहार कॉलोनी में लोजमो के संयोजक सुभाष सैनी का आवास है। एक सप्ताह पूर्व उनकी पत्नी लता सैनी से घर के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली थी। पुलिस को पास में ही स्थित मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा मिला था। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला था कि मकान मालिक मुंबई में रहते हैं और सीसीटीवी कैमरा सीधे मुंबई से जुड़ा है। इसके बाद पुलिस ने मुंबई में मकान मालिक से संपर्क साधा और फुटेज मांगी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मकान मालिक से घटना वाले दिन की फुटेज मिल गई है। इसमें बाइक सवार दो बदमाश चेन लूटते दिखाई दे रहे हैं। बाइक के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें