फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। झीवरहेड़ी पीतपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने घायल को लक्सर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी थी।
कोतवाली क्षेत्र के झीवरहेड़ी गांव निवासी रामपाल ने अपनी बेटी रीना की शादी पथरी थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में की थी। कुछ दिनों पहले रीना के पति की मौत हो गई थी। उसके बाद से उसने अपने भाई रवि को अपने पास ही बुला लिया था। बताया जाता है कि इसके बाद रवि अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी बहन के घर पर ही रहने लगा था। सोमवार को रवि के घर पर कोई कार्यक्रम होना था। इस पर रवि अपने परिवार के साथ अपने गांव झीवरहेड़ी पीतपुर गांव चला गया। आरोप है कि रवि के भाइयों की गांव के ही कुछ लोगों के साथ लंबे समय से रंजिश चल रही है। इस पर दूसरे पक्ष के चार लोगों ने रवि को पकड़ कर उसे लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल को लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि घायल पक्ष की ओर से अभी घटना के बाबत कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें