फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों ने पड़ोसी के घर पर फायरिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों ने पड़ोसी पर तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी ने घर का दरवाजा बंदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। शोर- शराबा सुनकर कई ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी संतोष देवी की अपने ही पड़ोसी मुकेश से पुरानी रंजिश है। कुछ दिनों पहले संतोष ने उसके बेटों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। संतोष के मुताबिक मुकेश पक्ष के लोग उस पर मुकदमे वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि संतोष सोमवार शाम को अपने परिवार वालों के साथ अपने घर पर बैठी थी, इसी बीच मुकेश के बेटे विशाल व निपुल ने उसके घर पर तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर संतोष ने अपने घर का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि सभी आरोपियों ने उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। दरवाजा नहीं टूटने पर आरोपियों ने दरवाजे के कुंडे पर भी फायरिंग कर उसे तोड़ने की कोशिश की। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों को बाहर निकाला। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें