फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे से बाइक चोरी कराने वालों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। रामनगर में दो युवकों ने एक बच्चे को लालच देकर बाइक चोरी करवाने का प्रयास किया। इस बीच बाइक मालिक ने नाबालिग को पकड़ लिया। बच्चे के पकड़े जाने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। इसी बीच किसी ने बच्चे की बाइक उठाने वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर में दो दिन पहले एक बच्चा सुबह के समय स्कूल जा रहा था। इसी बीच दो युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और पैसों का लालच देकर उससे एक बाइक उठाकर लाने को कहा। लालच में आकर बच्चा बाइक को उठाकर चलने लगा। इसी बीच बाइक मालिक की नजर पड़ी तो उसने उसे पकड़ लिया। बच्चे के पकड़े जाने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। बाइक मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। इसी बीच किसी ने बच्चे के बाइक उठाते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए बच्चे को बाइक चोर बताते हुए उसका नाम, पिता का नाम व पूरा पता डाल दिया। इसकी जानकारी बच्चे के परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि बच्चे ने दो युवकों के बारे में जानकारी दी है। दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें