फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के विवाद को लेकर साझीदार को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

विवाद के कारण एक साझीदार ने दूसरे को अपने घर में बंधक बना लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने उसे मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मखियाली, मुबारिकपुर व मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के झबीरन के तीन लोगों ने मिलकर पॉपुलर की ठेकेदारी का काम शुरू किया। बताया जाता है कि तीनों ठेकेदारों ने पथरी थाना क्षेत्र के बढे़डी गांव निवासी एक साहूकार से पॉपुलर खरीदने के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन पॉपुलर के कारोबार में नुकसान हो जाने की वजह से वह साहूकार के पैसे वापस नहीं कर सके। इस पर बढे़डी के साहूकार ने उनसे अपने पैसे वापस मांगे। झबीरन व मुबारिकपुर गांव के युवकों ने साहूकार के उधार लिए अपने हिस्से के पैसे वापस कर दिए। जबकि मखियाली गांव का ठेकेदार अपने हिस्से के पैसे नहीं दे पाया। इस पर मुबारिकपुर गांव के युवक ने मखियाली के युवक को अपने घर बुलाकर बंधक बना लिया। रविवार की सुबह मखियाली गांव के ठेकेदार ने किसी तरह मोबाइल से परिवार वालों को खुद को बंधक बनाए जाने की जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मुबारिकपुर पहुंच गई। वहां पर मखियाली का ठेकेदार कमरे में बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने मुक्त कराया। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि घटना के बाबत अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें