फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

कस्बे में एक युवती रात के समय प्रेमी के घर पहुंच गई, जिससे घर में हंगामा खड़ा हो गया। प्रेमी के घर वालों ने लड़की के परिजनों को बुलाकर उसे ले जाने को कहा, लेकिन लड़की ने अपने परिवार वालों के साथ जाने से साफ मना कर दिया। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने युवती को न्यायालय में पेश कराने के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बंदर टोल निवासी एक युवती का मोहल्ला किला निवासी एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार की रात युवती अचानक अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और कहने लगी कि अब वह पूरी उम्र उसके साथ रहेगी। युवती के अचानक इस तरह घर में आ जाने से युवक के परिजन परेशान हो गए। उन्होंने युवती के परिजनों को सूचना दी। युवती के परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो युवती ने उनके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। उसका कहना था कि वह अपने प्रेमी के साथ उसे घर पर ही रहेगी। मामला बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवती को कोतवाली ले जा कर बैठा दिया। बाद में लिखा पढ़ी कर उसे न्यायालय के सामने पेश कराने के लिए भेजा है। कस्बा चौकी प्रभारी आमिर खान का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें