फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ का पॉलिटेक्निक का छात्र रुड़की में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

कलियर स्थित एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक कर रहा छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। परिजनों का कहना है कि एक अनजान व्यक्ति उसके मोबाइल पर कॉल रिसीव कर रहा है। साथ ही उसे अपने कब्जे में होने की बात कह रहा है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने की तैयारी कर रही है। साथ ही मोबाइल की आखिरी लोकेशन खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद शफाक खान पुत्र अलीम खान निवासी शास्त्रीनगर, लखनऊ यहां कलियर स्थित आरसीई कॉलेज में पॉलिटेक्निक तृतीय वर्ष का छात्र है। 25 मई को शफाक की आखिरी बार अपनी मां नाजिश फातिमा से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उसकी परिजनों से बातचीत नहीं हुई। परिजन उसके मोबाइल पर कॉल कर रहे हैं तो कोई अनजान व्यक्ति रिसीव कर रहा है। परिजनों ने कॉलेज से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह छात्र के परिजन सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। परिजनों ने बताया कि अनजान व्यक्ति उसके मोबाइल पर कॉल रिसीव कर बेटे को अपने कब्जे में होने की बात बोल रहा है। उन्होंने बेटे की अपहरण की आशंका जताई है। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही छात्र के मोबाइल की आखिरी लोकेशन निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें