फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो फैक्ट्री कर्मी युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। फैक्ट्री से अपने घर लौट रहे सहारनपुर निवासी बाइकसवार दो युवकों को रायपुर के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेते हुए एक मृतक युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब पांच बजे औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी राजीव कुमार (24 वर्ष, निवासी जखुवाला, देवबंद, जिला सहारनपुर) अपने दोस्त आशीष (27 वर्ष, निवासी ग्राम ढधेड़ा, थाना नागल, जिला सहारनपुर) के साथ बाइक पर फैक्ट्री से अपने गांव लौट रहा था। रायपुर के समीप देहरादून राजमार्ग पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने इनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस और 108 मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि घटनास्थल से ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक राजीव के परिजनों की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें