फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्च स्कॉलर का कराया मेडिकल, बयान भी दर्ज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

यहां स्थित एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की रिसर्च स्कॉलर के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। साथ ही कोतवाली में उसके बयान दर्ज किए। पुलिस जल्द ही मामले की जांच के लिए दिल्ली जाकर आरोपी से पूछताछ कर सकती है। वहीं, पुलिस घटना वाले दिन की संस्थान के अंदर की फुटेज भी खंगालेगी।
विज्ञापन

रविवार को एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की लखनऊ निवासी रिसर्च स्कॉलर युवती ने आरोप लगाया था कि सुनील यादव निवासी बलिया, यूपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। उसने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने इनकार कर दिया था। साथ ही ज्यादा दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में सोमवार को पुलिस ने पीड़िता के कोतवाली में बयान दर्ज किए। साथ ही पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही युवक का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम को जल्द दिल्ली भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर जरूरत पड़ती है, जो जिस दिन की युवती ने घटना बताई है, उस दिन की संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें