फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों पर निकासी नाली अवरुद्ध करने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

कुछ दबंगों पर नाली का पानी रोकने के आरोप में खानपुर ब्रह्मपुर के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लक्सर विकासखंड के खानपुर ब्रह्मपुर के ग्रामीणों ने गांव के कुछ दबंगों पर नाली के पानी की निकासी को रोकने का आरोप लगाया। तहसील मुख्यालय पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि अर्से से गांव की नाली है। करीब 15 साल पहले इस नाली का पक्का निर्माण भी कराया गया था। इसके बावजूद गांव के कुछ दबंगों ने मिट्टी डालकर नाली बंद कर दी है। उनका कहना था कि आरोपी पक्की दीवार बनाना चाहते हैं। विरोध करने पर मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि गांव की नाली बंद करने से परेशानी हो रही है। इस पर एसडीएम सोहन सिंह ने तहसीलदार को मामले में तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। शिकायत करने वालों में अनिल कुमार, विजय कुमार, महेंद्रो देवी, मोहित कुमार, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, जनेश्वर, राजकुमार, कमला देवी, जगत राम, छवि और धर्मवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें