फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक पर छात्र के साथ मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

पांचवीं में पढ़ने वाले छात्र के पिता ने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर बच्चे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने मारपीट के बाद छात्र को धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे उसके पैर में कांच धंस गया। आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोतवाली पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अब छात्र के पिता ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
मखियाली कलां निवासी रईस ने एसडीएम सोहन सिंह को पत्र देकर बताया कि उनका बेटा मोहम्मद लब गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांचवीं का छात्र है। रईस का कहना है कि 11 मार्च को बेटा स्कूल गया था। इस दौरान वह शौचालय गया तो गंदगी देख प्रधानाध्यापक से सफाई करवाने की बात कही। रईस का आरोप है कि इसके बाद प्रधानाध्यापक ने छात्र की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं छात्र को घसीटते हुए शौचालय के पीछे ले गए और उसे धक्का देकर गिरा दिया। आरोप है कि इस दौरान वहां बिखरे कांच के टुकड़े छात्र के पैर में धंस गए और गहरा जख्म हो गया। रईस का कहना है कि पिछले दिनों उन्होंने स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली यूनिफॉर्म की शिकायत की थी। आरोप है कि इसी वजह से प्रधानाध्यापक नाराज थे और उनके बेटे की पिटाई कर दी। मामले में एसडीएम सोहन सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कराने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसआई रणवीर चौहान ने बताया कि छात्र से मारपीट की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक की ओर से भी छात्र के पिता के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरवल के दौरान खेलते समय बच्चे के पैर में कांच लग गया था। इसके बाद स्कूल के अध्यापक से उसे प्राथमिक उपचार दिलाकर घर भेज दिया गया था। बच्चे के पिता मुझसे स्कूल की ड्रेस में कमीशन देने की मांग कर रहे हैं। इसी के चलते गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
-ब्रह्मप्रकाश, प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मख्यिाली कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें