फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद लोगों का विवाद, जलभराव में अटकी पूरे गांव की नैया

विज्ञापन
झबरेड़ा क्षेत्र के खुंडेवाली गांव में निकासी न होने के कारण हुआ जलभराव। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नाला निर्माण को लेकर विवाद के चलते खुंडेवाली गांव में जलनिकासी की समस्या जस की तस है। प्रशासनिक टीम के प्रयासों के बावजूद भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है। गांव के दो गुटों के टकराव को लेकर अन्य ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

झबरेड़ा क्षेत्र के खुंडेवाली गांव में नाली के पानी की निकासी नहीं होने से घरों के सामने जलभराव की परेशानी बनी हुई है। इसको लेकर गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। प्रशासनिक टीम ने दो दिन पूर्व गांव पहुंचकर नाली का निर्माण भी शुरू करना चाहा था, लेकिन गांव के एक गुट ने प्रशासनिक टीम को मौके से भगा दिया था। इसके बाद नाली का निर्माण रुक गया था। एक बार नाली का निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों को जलभराव से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन विरोध के बाद ग्रामीणों की उम्मीद टूट चुकी है। गांव में दो गुटों में चली आ रही रंजिश के चलते पानी की निकासी की परेशानी का दंश ग्रामीणों को झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों को जलभराव से होकर आवागमन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उधर, पीडब्ल्यूडी के जेई सुनील कुमार का कहना है कि खुंडेवाली गांव में निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने निर्माण रुकवा दिया था। अगली बार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें