फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम करेंगे क्षेत्र के लिए योजनाओं की घोषणा: संजय गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि दस अक्तूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुल्तानपुर में जनसभा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लक्सर क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं।
विज्ञापन

विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं के प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिए थे। इनमें लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल का दर्जा देने, भिक्कमपुर या निरंजनपुर में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना, भिक्कमपुर में 132 केवीए का विद्युत उप केंद्र स्थापित करने, स्टेडियम, लक्सर क्षेत्र में एसडीआरएफ की यूनिट स्थापित कराने, कबूलपुरी रायघटी, महाराजपुर कलां, मुंडाखेड़ा कलां, मोहम्मदपुर बुजुर्ग में राजकीय हाईस्कूल को इंटर कॉलेज में उच्चीकरण करने की मांग शामिल थी। विधायक ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने इन सभी प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। आगामी दस अक्तूबर को सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है। इसमें मुख्यमंत्री योजनाओं की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें