चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को बॉर्डर पर ग्रीन कार्ड बनवाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए बॉर्डर पर ग्रीन कार्ड काउंटर खोला गया है। यहां पर यात्री अपना ग्रीन कार्ड और रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। काउंटर खुलने से यात्रियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। यात्रा पर जाने वाले बाहरी राज्यों के यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसे लेकर परिवहन विभाग की ओर से नारसन बॉर्डर पर ग्रीन कार्ड काउंटर खोला गया है। उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले यात्रियों के ग्रीन कार्ड बनाने का काम मंगलवार से शुरू हो गया है। टीटीओ अखिलेश चौहान ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले सभी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य है। ग्रीन कार्ड की वैधता चारधाम यात्रा बंद होने तक है। जो वाहन जितनी बार चारधाम यात्रा के लिए आएंगे उन्हें उतनी बार ट्रिप कार्ड बनवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 40 वाहनों का निरीक्षण कर ग्रीन कार्ड जारी किए गए हैं। साथ ही 158 यात्रियों के रजिस्ट्रेशन किए गए हैं।