फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के साथ मनाया श्री श्याम खाटू का जन्मदिन

विज्ञापन
मंगलौर में श्री श्याम खाटू वाले के जन्मदिन पर अतिथियों को सम्मानित करते आयोजक। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
श्री श्याम खाटू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा के दिव्य दर्शन कर मन्नतें भी मांगीं।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम को श्री श्याम मंदिर कीर्तन भवन मंगलौर में श्री श्याम खाटू वाले का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। पंडित विनोद बडोला ने पूजन अर्चना कराई। इसके बाद भजन गायकों ने श्रद्धालुओं को भजन सुनाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में भजन गायक अक्षित त्यागी, अंकित गुप्ता, विनोद सचदेवा व लवकुश गाबा ने भजन सुनाए। कार्यक्रम संयोजक शोभित गुप्ता ने बताया कि पिछले नौ वर्षों से लगातार बाबा का जन्मदिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल, सचिन गुर्जर, विकास पाल, महेश पाल, विशु शर्मा, नमन गुलाटी, सचिन गुप्ता, अक्षय सैनी, नितिन, आदेश महावर, रवि, सुशील सिंघल, हरीश भारद्वाज और कमल भाटिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें