फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक पूरा करने के लिए युवक करते थे बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शौक पूरा करने के लिए दो युवक बाइक चोर बन गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव पनियाला निवासी सैयद और मुजफ्फरनगर के शेखपुरा निवासी मनजीत की 13 नवंबर को रुड़की रेलवे स्टेशन के पास से बाइक चोरी हुईं थीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी खंगाले तो संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने शक के आधार पर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस बीच शनिवार की रात पुलिस पाड़ली गुर्जर के रेलवे फाटक पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को दो अलग-अलग बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोककर बाइकों के कागज मांगें, लेकिन वे नहीं दिखा पाए। सख्ती दिखाने पर दोनों ने बाइक चोरी की बात कही। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। यहां दोनों ने बताया कि वे अपने शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी करते हैं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि खुर्शीद निवासी कासमपुर, थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर और इसरार निवासी आयशा मस्जिद के पास, थाना सिविल लाइंस जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर मुजफ्फरनगर में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई समीप पांडे, सिपाही हसन जैदी और हरि सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें