फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने साले को पीटा, गंगनहर में फेंकने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद में जीजा ने साले को बुरी तरह पीटकर बेहोश कर दिया और गंगनहर में फेंकने की कोशिश की। राहगीरों को आता देख आरोपी साले को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गया। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मेरठ के सदर बाजार निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी लालकुर्ती में हुई है। उसका ससुराल वालों से विवाद चला आ रहा है। 14 जून को उसका भाई दानिश ससुराल में विवाद सुलझाने आया था। आरोप है कि यहां भाई का पति से विवाद हो गया। इस पर पति और ससुराल वालों ने जमकर मारपीट कर दी थी।
15 जून को भी उसके भाई के साथ पति और ससुराल वालों ने कमरे में बंधक बनाकर मारपीट कर बेहोश कर दिया। आरोप है कि बेहोश होने पर पति और ससुराल के लोग उसे कार में डालकर गणेशपुर पुल के पास पहुंचे व गंगनहर में फेंकने का प्रयास किया। इस बीच राहगीरों को आता देख ससुराल वाले उसे गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

परिजनों के अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां वह कोमा की स्थिति में है। कार्यवाह कोतवाली प्रभारी केदार सिंह चौहान ने बताया कि नईम, नदीम और फहीम निवासी लालकुर्ती के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें