फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर लिंक भेजकर खाते से दो लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। साइबर ठगों ने एक ग्रामीण के मोबाइल पर लिंक भेजकर लाखों रुपये साफ कर दिए। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। साथ ही मामले को साइबर सेल हरिद्वार भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम बिनारसी निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर लिंक आया था। उन्होंने लिंक भेजकर उसे खोलकर चेक किया, लेकिन कुछ नहीं मिला। इस बीच उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से दो लाख छह हजार रुपये निकाले गए हैं। मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बैंक पहुंचकर जानकारी ली, जहां पता चला कि उनके खाते से यह रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर की गई है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। साथ ही अपनी रकम वापस दिलवाने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेजा जा रहा है।
महिला के खाते से उड़ाई 25 हजार की रकम
साइबर ठगों ने लिंक भेजकर महिला के खाते से निकाली रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। साइबर ठगों ने एक महिला को मोबाइल पर लिंक भेजकर खाते से हजारों रुपये की रकम साफ कर दी। महिला ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले को साइबर सेल हरिद्वार भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णानगर निवासी कविता ने बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर मैसेज आया था। उन्होंने मैसेज खोलकर देखा तो लिंक था। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो कुछ भी नहीं मिला। कुछ देर बाद उनके खाते से 25 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। खाते से रुपये निकाले जाने पर वह हक्के-बक्के रह गए। बुधवार को महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें