फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजौली में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायल

विज्ञापन
मंगलौर क्षेत्र के हरजौली गांव में हुए संघर्ष के बाद रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रुड़की। जमीनी बंटवारे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर देखते हुए ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हरजौली जट्ट गांव में दो पक्षों में जमीनी बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। मंगलवार की शाम एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया, जिससे गांव में भगदड़ गच गई। दोनों पक्षों में काफी देर तक खूनी संघर्ष होता रहा। इसमें एक पक्ष के संगीत, राम और सोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामला शांत कराया। साथ ही तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां संगीत की गंभीर हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया। वहीं, प्रशिक्षु सीओ ओशिन जोशी ने बताया कि विवाद में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें