फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत करने की जिद पर अड़ी काली सेना, पुलिस के छूटे पसीने

विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में होने वाली महापंचायत को लेकर लगाए गए टैंट को उठाड़कर ले - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जयंती पर हुए बवाल के बाद काली सेना ने बुधवार को गांव में महापंचायत बुलाई है। काली सेना के पदाधिकारियों ने महापंचायत की तैयारी शुरू कर दी है, तो वहीं पुलिस प्रशासन ने धारा 144 व पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही महापंचायत को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पीएससी की तैनाती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में अचानक गतिविधियां बढ़नी शुरू हो गई हैं। काली सेना के पदाधिकारियों ने डाडा जलालपुर गांव के मंदिर में महापंचायत बुलाने का फैसला लिया है। इसको लेकर मंदिर में साफ-सफाई और टेंट आदि लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं काली सेना के प्रदेश संयोजक स्वामी दिनेशानंद भारती, दोपहर करीब एक बजे गांव पहुंच गए थे। इसके चलते पुलिस प्रशासन में भी हलचल शुरू हो गई है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पीएसी के साथ ही पुलिस के जवान भी तैनात किए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पांच किलोमीटर के दायरे में धारा 144 भी लागू कर दी गई हैं। महापंचायत से निपटना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। क्योंकि काली सेना के पदाधिकारी महापंचायत करने पर अडिग है। साथ ही डाडा जलालपुर व आसपास के ग्रामीण चार से ज्यादा संख्या में एकत्रित न हो इसको लेकर भी पुलिस प्रशासन को विशेष निगरानी रखनी होगी ताकि फिर से सांप्रदायिक तनाव न बढ़ पाए। थाना अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि महापंचायत को रोकने की तैयारी की जा रही है। किसी भी सूरत में भगवानपुर क्षेत्र में महापंचायत आयोजित नहीं होने दी जाएगी। पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्र की फिजा खराब करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आलाधिकारियों ने ली अधीनस्थों की बैठक
एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने भगवानपुर थाने में सीओ रुड़की विवेक कुमार, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, थानाध्यक्ष भगवानपुर अमरजीत सिंह के अलावा कलियार और झबरेड़ा के थानाध्यक्षों व पीएसी के जवानों के साथ बैठक की है। इसमें उन्हें सभी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें