फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दलों से चुनाव प्रचार में कहीं आगे भाजपा: कौशर क

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि दूसरे दलों से भाजपा चुनाव प्रचार में कहीं आगे है। कई चरणों की तैयारी पूरी कर ली गई है जबकि दिसंबर तक भाजपा बूथ स्तर पर विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों का आयोजन करेेगी।
विज्ञापन

रविवार को विधायक प्रदीप बत्रा के होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में भाजपा देहरादून में सैन्य धाम स्थापित करेगी। इसमें हर उस गांव की मिट्टी लाई जाएगी, जहां वीर सैनिकों ने जन्म लेने के बाद शहादत दी है। इसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा जल्द ही दीवार लेखन अभियान चलाएगी। इसमें पार्टी और कार्यकर्ताओं की ओर से स्लोगन के माध्यम से प्रदेशभर में चुनाव प्रचार को गति देगी। दिसंबर में विभिन्न विधानसभाओं में विकास यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा प्रवक्ता सुशील त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु, अभिषेक चंद्रा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें