फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर भाकियू का हंगामा

विज्ञापन
नारसन स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल गिरवाने को लेकर हुए विवाद के बाद पंप पर धरने पर बैठा कार चालक व भ? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नारसन। पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही दरी बिछाकर पेट्रोल पंप पर ही धरना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पेट्रोल पंप स्वामी मौके पर पहुंचे और गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। इसके बाद भाकियू पदाधिकारियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नारसन कलां का एक युवक क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल डलवाने पहुंचा। उसने सेल्समैन से कार की टंकी फुल करने की बात कही। सेल्समैन ने टंकी फुल होने की बात कही तो युवक ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि पांच लीटर तेल कार में पहले से ही था जबकि सेल्समैन ने 35 लीटर पेट्रोल और डालने की बात कही। बताया कि कार की टंकी 40 लीटर से कम क्षमता की है। ऐसे में कार में 40 लीटर पेट्रोल कैसे भरा। इसे लेकर सेल्समैन और कार चालक में नोकझोंक के साथ हंगामा हो गया। युवक ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ग्रामीण मौके पर पहुंचे कार से पेट्रोल निकलवाया। माप की गई तो तेल कम पाया गया। जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल महामंत्री अरविंद राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पहुंचे और धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख पेट्रोल पंप संचालक ने गलती स्वीकार की और लिखित में दिया कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा। इस पर भाकियू के कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें