फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर/खानपुर। लक्सर नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच के लोगों ने ठेकेदार पर सड़क और नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि वे ठेकेदार की कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी ठेकेदार की जांच करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

लक्सर नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच के क्षेत्रवासियों ने वार्ड में बनाई जा रही सड़क और नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया। आरोप है कि वे पिछले कई दिनों से ठेकेदार की नगरपालिका से लेकर तहसील प्रशासन तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन ठेकेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। उन्होंने ठेकेदार की लिखित शिकायत भी की है। इस पर एक बार सड़क के निर्माण पर नगर पालिका ने रोक लगा दी थी, लेकिन अब फिर से ठेकेदार ने सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया है। चेतावनी दी कि यदि ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने पर रोक नहीं लगाई गई तो वे अनशन करने पर विवश होंगे। इस दौरान जितेंद्र सिंह, आदिल हसन और अमित कुमार आदि शामिल थे। वहीं, नगर पालिक के ईओ बलविंद्र सिंह का कहना है कि सामग्री का सैंपल जांच के लिए भिजवा दिया गया है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें