फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
रुड़की बीएसएम तिराह स्थित ग्रामीण बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व राज् - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में शहर के 37 महादानियों ने खून देकर मानवता का धर्म निभाया। शिविर में रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें गिफ्ट और प्रमाणपत्र भी दिए गए। इस दौरान लोगों ने बैंक की योजनाओं की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की दसवीं वर्षगांठ पर बैंक और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व दर्जाधारी मनोहर लाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक अपने उद्देश्यों की प्राप्ति करते हुए लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। यह बैंक आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सीमित औपचारिकताओं के साथ कार्य कर रहा है। जनता को यथासंभव संपूर्ण सुविधाएं मुहैया करना बैंक की प्राथमिकता का आधार है। बैंक और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन एक सकारात्मक मानसिकता को प्रदर्शित करता है। बैंक अध्यक्ष राकेश तेजी के नेतृत्व में बैंक की विभिन्न शाखाओं में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण गोयल ने बताया कि प्रदेश में बैंक की 286 शाखाएं हैं। बैंक में हर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित होती हैं। उपभोक्ता बैंक पहुंचकर इनका फायदा उठा सकते हैं। इस दौरान रक्तदान शिविर में ब्लड देने के लिए लोग उत्साहित दिखे। सुबह से ही लोगों का शिविर में पहुंचना शुरू हो गया था। हालांकि, विभिन्न कारणों से कुछ लोग रक्तदान करने से वंचित रह गए। इस दौरान 37 महादानियों ने रक्तदान किया। सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रजत सैनी ने बताया कि इस समय डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि, बैंक में हर दिन बड़ी संख्या में लोग प्लेटलेट्स के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनकी पूर्ति दान में आए रक्त से ही संभव है।
विज्ञापन

इन्होंने किया रक्तदान
अजय सैनी, विकाश शर्मा, शमशाद अली, रिपु दमन सैनी, सुमित सैनी, राजेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, शिवम भाटिया, विपिन भल्ला, रविंद्र पुरी, अमन कुमार आदि।
ये रहे मौजूद
बैंक प्रबंधक संदीप कुकरेती, प्रबंधक केसी सागर, सहायक प्रबंधक नेहा उपाध्याय, सहायक प्रबंधक शिल्पा, रविंद्र मालिक, कार्यालय सहायक भावना त्यागी, आकाश, बीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह, कैप्टन अजय कौशिक, अमित कपिल, डॉ. अभय ढौंडियाल, प्रमोद कुमार शर्मा, डीएन पांडेय, रामनगर पार्षद पंकज सतीजा, वैभव कुमार, पवन कश्यप, अंजुम रानी, अंकित सैनी, विश्वदीपक त्रिपाठी, हिमांशु राणा, विनीत कुमार, नवीन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें