फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप मैटेरियल लेने के नाम पर 33 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। एक फर्म के मालिक ने एक कंपनी मालिक पर स्क्रैप मैटेरियल लेने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि रकम मांगने पर कंपनी मालिक जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसपी देहात से मिलकर मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रुड़की स्थित पुरानी तहसील निवासी मोहम्मद इरफान ने एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी जनता ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक कंपनी उनके यहां से स्क्रैप मैटेरियल लेती है। कुछ माह पूर्व कंपनी ने स्क्रैप मैटेरियल मंगवाया था। डिमांड के अनुसार कंपनी को मैटेरियल भेज दिया गया था। कंपनी के पास करीब 33 लाख 86 हजार रुपये का मैटेरियल भेजा गया था। कंपनी ने मैटेरियल का भुगतान कुछ दिन बाद करने की बात कही थी। आरोप है कि निर्धारित तिथि के बाद भी कंपनी मालिक ने मैटेरियल की रकम अदा नहीं की। उन्होंने अपनी रकम मांगी तो कंपनी मालिक बहाने बनाने लगा। आरोप है कि उन्होंने रकम देने का अधिक दबाव बनाया तो कंपनी मालिक ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी देहात को कंपनी को दिए माल के बिल भी दिखाए। साथ ही मैटेरियल की रकम दिलवाने की गुहार लगाई। एसपी देहात ने भगवानपुर पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें