फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पहचान पत्र बनाने से होगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 11 दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान के सातवें दिन बैराज, वीरभद्र मंदिर, 20 बीघा, मीरानगर, आईडीपीएल, सर्वहारानगर, भरतविहार, आवास विकास, गंगा विहार में युवाओं को वोट बनाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवाओं और स्थानीय लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। खरोला ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा की जनता से इस अभियान को बहुत प्यार मिल रहा है। क्षेत्रवासी बढ़-चढ़कर अभियान के साथ जुड़ रहे हैं। जो भी युवा एक जनवरी 2022 को 18 साल की आयु का हो जाएगा, वह एक जनवरी तक वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर छह भर सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना वोटर आईडी कार्ड अवश्य बनवाना चाहिए। वोटर आईडी कार्ड देखते ही युवाओं को भारतीय नागरिक के रूप में पहचाना जाएगा। इसके अलावा वोट का प्रयोग कर हम पंचायत, नगर परिषद, विधानसभा व लोकसभा में अपनी मनपसंद के उम्मीदवार को वोट दे सकते हैं।
इस मौके पर राजेंद्र तिवाड़ी, ऋषि पोसवाल, एकांत गोयल, अभिनव सिंह मलिक, लाजवंती भंडारी, चंद्रकांत जोशी, कमला देवी, सरोज देवराड़ी, सुभाष जखमोला, मोहित बंसल, दीपक धमांदा, गंभीर गुल्याल, जगदंबा रतूड़ी, जीतेंद्र यादव, सोनू पांडेय और राकेश राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-
क्रिकेट टीम में चयन होने पर शाश्वत को दी बधाई
ऋषिकेश। तीर्थनगरी निवासी शाश्वत डंगवाल का चयन हाल ही में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में होने पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने शाश्वत, उनके पिता केशव डंगवाल और कोच दून स्टार एकेडमी, ऋषिकेश के अमित शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
राजपाल खरोला ने कहा कि यह ऋषिकेश के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश से एकमात्र खिलाड़ी ऋषिकेश निवासी शाश्वत डंगवाल का चयन भारतीय क्रिकेट की अंडर-19 टीम के लिए हुआ है। अपने शानदार प्रदर्शन से आज वह पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऋषिकेश में क्रिकेट खिलाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन क्रिकेट के लिए अलग से स्टेडियम न होने से युवाओं को मैच खेलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आगामी चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर मान सिंह तोपवाल, धनपाल खरोला, मुकेश रयाल, शुभम, अंकित और बृजभान यादव आदि मौजूद थे।
राहुल गांधी की जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। 16 दिसंबर को होने जा रही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को डोईवाला स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि डोईवाला विधानसभा से पांच हजार कार्यकर्त्ताओ के लक्ष्य के साथ पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। बताया की जनसभा को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए डोईवाला विधानसभा कोर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। बैठक में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, मधु थापा, अब्दुल रज्जाक, बुद्धदेव सेमवाल, जसवंत सिंह, प्रमोद कपरूवान, संगीता तोमर, सावन राठौर ,आरिफ अली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें