ऋषिकेश। थाना रायवाला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक स्कूटी चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना रायवाला में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।
थाना रायवाला पुलिस ने बताया कि बीते आठ अगस्त को शिवम डंग निवासी शीशमझाड़ी मुनिकीरेती ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी स्कूटी खांडगांव रायवाला से चोरी हो गई है। तहरीर के आधार पर थाना रायवाला पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंतराल में मुखबिर की सूचना पर सोमवार को गौरव शर्मा 22 निवासी मकान नंबर 2029, गली नंबर तीन, राजगढ़, एक्सटेंशन, थाना कृष्णानगर, दिल्ली को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपी के खिलाफ थाना मानसरोवर पार्क नई दिल्ली में चोरी के मामले में भी मुकदमा दर्ज है।