फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद अंधकार में डूबी योगनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। योगनगरी में लगातार जारी के बाद दोपहर में बिजली गुल हो गई। छह घंटे तक आपूर्ति बंद होने से लोगों के इनर्वटर में ठप हो गए। रात आठ बजे तक भी आपूर्ति बहाल न होने से योगनगरी में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

मंगलवार से योनगरी में झमाझम बारिश जारी थी। बुधवार दोपहर को अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसके बाद पूरे शहर की बिजली भी गुल हो गई। शहर के रेलवे रोड, बनखंडी, प्रगति विहार, आशुतोषनगर, देहरादून रोड, आदर्श ग्राम, पुष्कर मंदिर मार्ग, चौदह बीघे आदि फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी ललित मोहन, अजय कटारिया, विनोद कोटियाल ने बताया कि उर्जा निगम अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। एसडीओ अरविंद नेगी ने बताया कि बारपास पर 220 केवी लाइन के ऊपर पेड़ गिरने से फॉल्ट आ गया है। फॉल्ट को दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें