फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पद पर धामी की दोबारा ताजपोशी से कार्यकर्ताओं में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दोबारा बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। कहा कि धामी की अगुवाई में राज्य का विकास तेजी से होगा।
विज्ञापन

सोमवार को पुष्कर सिंह धामी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। विधानसभा के अलग अलग क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। वन पंचायत सलाहकार परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष करन बोरा ने कहा कि युवा राज्य की कमान युवा के हाथों में देना पार्टी हाईकमान का सराहनीय निर्णय है। कहा कि धामी के प्रति आम लोगों की आस्था है। वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेन्द्र पंवार ने कहा कि म़ुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य के लोगों को उम्मीदें है। डोईवाला विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते है। खुशी जताने वालों में मण्डल अध्यक्ष राजकुमार, नगर कोषाध्यक्ष राजन गोयल,चंद्रभान, मनीष नैथानी, उत्तम रौथाण,दीपक रावत, जरनैल सिंह के अलावा पंकज शर्मा, रोहित क्षेत्री, उदित क्षेत्री, भारत गुप्ता, ईश्वरचंद अग्रवाल आदि तमाम कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें