फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक ने चोर पकड़ा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गोपाल नगर में चोर एक घर में घुस गया। लेकिन चोरी को अंजाम देने से पहले ही चोर को मकान मालिक और परिवार लोगों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। मकान मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि रविवार देर रात सोबन सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय दिलीप सिंह नेगी निवासी गोपाल नगर, ऋषिकेश जिला देहरादून ने पुलिस ने पुलिस को सूचना दी कि एक चोर उनके घर में घुस आया था। लेकिन उन्होंने चोरी करने से पहले ही चोर को पकड़ लिया। मौके पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। आरोपी की पहचान दरमियान सिंह ग्राम भरपूर, पोस्ट ऑफिस रोनाद, लंबगांव, जिला टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी के प्रयास से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें