कीर्तन मंडलियों की महिलाओं को सम्मानित करते हंस फाउंडेशन के प्रबंधक प्रदीप राणा और भाजपा प्रदे?
- फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। मां ज्वारना सूरी कीर्तन मंडली की ओर से आयोजित महिला सम्मान समारोह में क्षेत्र की विभिन्न कीर्तन मंडलियों से जुड़ी महिलाओं को कीर्तन संबंधी समान और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
भानियावाला में आयोजित महिला सम्मान समारोह में हंस फाउंडेशन के प्रबंधक प्रदीप राणा और मां वैष्णो देवी मंदिर समिति की अध्यक्ष सरिता जोशी ने दीप जलाकर शुभारंभ करते हुए वैष्णों माता कीर्तन मंडली, नवरंगी कीर्तन मंडली, नागराजा कीर्तन मंडली और मां दुर्गा भवानी कीर्तन मंडली से जुड़ी महिलाओं और नृत्य कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण से लेकर समाज को नई दिशा और दशा देने में महिलाओं का योगदान रहा है। इस अवसर पर रीना चौहान, विनय कंडवाल, सागर मनवाल, सभासद ईश्वर रौथाण, ज्योति सजवाण, लक्ष्मी सजवाण, आशा सेमवाल, माया अधिकारी, कृष्णा तड़ियाल, सुरेश सैनी, वेदप्रकाश कंडवाल, नगीना रानी, आशा कोठारी आदि थे।