फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा करते कर्मचारी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश/डोईवाला। नगर में विभिन्न संगठनों ने विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान औजारों को भी पूजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष के बैराज स्थित कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिवस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की दिर्घायु और आरोग्य की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेेमचंद अग्रवाल ने 71 जरूरतमंदों राशन किट, मास्क और सैनिटाइजर बांटे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है। दुनिया भर में भारतवासियों को सम्मान की निगाह से देखा जा रहा है, यह सब प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से ही संभव हो सका। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत के निर्माता हैं। कार्यक्रम में मोहित राठौर, रमन रांगड़, हरपाल राणा, उषा जोशी, लक्ष्मी सेमवाल, मोनिका गर्ग, आशीष रागड़, राजपाल पंवार, सरदार बलविंदर सिंह, भूपेंद्र राणा आदि थे। वहीं श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट ऋषिकेश ने विश्वकर्मा जयंती सादगी के साथ मनाई गई। सभी ठेकेदारों और कामगारों ने ने चंद्रेश्वर नगर स्थित दुर्गा मंदिर में विश्वकर्मा भगवान की पूजा की। ठेकेदारों और कामगारों ने पूजन हवन कर विश्वकर्मा भगवान से देश और प्रदेश को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट ऋषिकेश के अध्यक्ष शंभू पासवान, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष लालबाबू ठेकेदार, गगन ठेकेदार, अशोक सिंह, सुरेश ठेकेदार, विक्की साह, अनिल कुशवाहा, मदन साह, विनोद ठेकेदार, संतोष पासवान, मंसंतोष पासवान, राकेश राजभर ,रामा शंकर गौड़, अवध किशोर पासवान, डाक्टर योगेश ग्वाड़ी, विपिन पासवान, हरिंदर यादव, हरीराम, राजेश ठेकेदार आदि थे।
पीएम के जन्मदिवस पर बांटे फल
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा डोईवाला मंडल के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और तीमारदारों को फलाहार वितरण किया। मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, महामंत्री मनवर सिंह नेगी, पंकज नेगी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मंदीप बजाज, भारत मनचंदा, सभासद राजेश भट्ट, संदीप नेगी, ईश्वर रौथाण, वेदप्रकाश कंडवाल, नितिन पंवार और सतेन्द्र चौधरी आदि थे। वहीं दूसरी ओर भाजपा माजरी ग्रांट मंडल की ओर से विभिन्न गांवों में पौधरोपण किया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास के लिए कराए गए कामों को गिनाया। इस दौरान प्रताप सिंह, हरविंदर सिंह,श्याम सिंह, सुमन लता, गगनदीप सिंह, गुरजीत सिंह लाडी, उत्तम रौथाण, पंकज रावत, अनुज उनियाल, चंद्रपाल नेगी, अजय रावत, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं माजरी ग्रांट शिव कॉलोनी में बच्चों के साथ केक काटकर और मास्क, सैनिटाइजर के अलावा आयुष किट का वितरण किया। इस दौरान क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, समाजसेवी कमल गोला, मंडल मंत्री सुंदर लोधी, रामचंद्र, ज्ञान सिंह, मुकेश कुमार, चंद्रकला आदि थे।
फोटो समाचार
रोडवेज वर्कशॉप में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती मनाई
ऋषिकेश। रोडवेज वर्कशॉप में विश्कर्मा जयंती मनाई गई। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोडवेज के एजीएम पीके भारती, फोरमैन पवन गर्ग, सतीश तिवारी, जगदीश कुमार, राजवीर चौहान आदि आदि थे। वहीं विश्वकर्मा जयंती पर एसडीआरएफ ढालवाला की टीम ने आपदाओं और दुर्घटनाओं में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की पूजा की। इस अवसर पर टीम के सदस्य रविंद्र सेमवाल, एसआई कवींद्र सजवाण, किशोर कुमार, सुमित, लक्ष्मण, ओमप्रकाश, संदीप, मातबर सिंह, रविंद्र, दीपक, महेंद्र, सुरेंद्र, अर्जुन,अमित आदि थे। वहीं -एमआईटी ढालवाला में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक रवि जुयाल, अजय तोमर, हेमंत अग्रहरि, सुबोध थपलियाल, अंशु यादव, राहुल शाही, देवेंद्र कुमार, मुकेश कुड़ियाल, सौरभ भट्ट उपस्थित थे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें