फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांसरो रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। रायवाला थाना क्षेत्र के कांसरो रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। पहचान संबंधी दस्तावेज न मिलने के चलते अब शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

रायवाला थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी ने बताया एक व्यक्ति ने कांसरों रेलवे स्टेशन के पास शव मिलने की सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया मृतके की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष है। प्रथमदृष्टया युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर आ रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें