फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एंटीबायोटिक के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स में विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को एंटीबायोटिक दवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल और रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। सीएफएम विभाग की ओर से डॉ. महेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्थानीय फार्मासिस्टों को दवाओं के जिम्मेदार वितरण और बिना जरूरत एंटीबायोटिक के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। अभियान के तहत छह क्लिनिकल क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए गए। साथ ही बेहतर रोगाणुरोधी प्रबंधन के लिए ‘आईएएस चैंपियन वार्ड’ का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान डॉ. वाईपी मथुरिया, डॉ. रजनीश अरोड़ा, डॉ. फरहानुल हुदा, डॉ. देबारती, डॉ. पीके पांडा और डॉ. वन्या सिंह शामिल रहे। एएनएस आशुतोष ने समन्वय किया। रेजिडेंट्स, विद्यार्थियों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में से आईएएस चैंपियंस चुने गए। इन्हें संक्रमण नियंत्रण, एंटीमाइक्रोबियल प्रबंधन और मरीजों की सुरक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें