रायवाला बिजलीघर में बिना कनेक्शन के एक साल से रखा गया पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर
- फोटो : RISHIKESH
रायवाला। रायवाला विद्युत सब स्टेशन में ऊर्जा निगम की ओर से आपातकालीन स्थिति (स्टैंडबाय) के लिए एक साल पहले पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर रखवाया गया था। ऊर्जा निगम के सेंटर स्टोर से ट्रांसफार्मर भेजने बाद निगम के अधिकारी एक साल बीत जाने के बाद इस ट्रांसफार्मर का कनेक्शन नहीं जोड़ पाए। अब बिजलीघर में यह ट्रांसफार्मर सफेद हाथी बना है।
ट्रांसफार्मर के बिजलीघर में पहुंचने के बाद निगम के अधिकारियों की ओर से उसका बिजलीघर से कनेक्शन ही नहीं करवाया। ऐसे में बिजलीघर में लगे पुराने पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने पर प्रतीतनगर, रायवाला, गौहरीमाफी, खांडगांव की 40 हजार से अधिक आबादी परेशानी झेलनी पड़ती है। सामाजिक कार्यकर्ता एके सिंह, प्रमोद रतूड़ी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऊर्जा निगम का यह ट्रांसफार्मर कनेक्शन न किए जाने से वह शोपीस बनकर रह गया है।
इनसेट
..तो कहीं ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी तो नहीं
ऋषिकेश। लाखों रुपये लागत के ट्रांसफार्मर के एक साल बाद भी बिजलीघर में उसका कनेक्शन पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि हो सकता है जो ट्रांसफार्मर बिजलीघर में भेजा गया हो उसमें तकनीकी खराबी हो। इसलिए बिना कनेक्शन के बाहर धूप बारिश में खड़ा करने के बाद इसका ऑक्सन (नीलाम) करना अधिकारियों के आसान हो जाएगा।
ऊर्जा निगम के स्टोर से इस ट्रांसफार्मर के कनेक्शन करने के लिए सामान नहीं मिल पा रहा था, इसलिए इसका कनेक्शन करने के लिए इतना समय लग गया। अब इसका सामान मिल गया है एक सप्ताह के अंदर ट्रांसफार्मर का कनेक्शन कर दिया जाएगा।
- राजीव कुमार, उपखंड अधिकारी रायवाला