फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में शुद्ध हवा में सांस ले सकेंगे शहरवासी

विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड में लिगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य का शिलान्यास करतीं मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। सबकुछ ठीक रहा तो आने वाला साल 2021 शहरवासियों के लिए सुखद हवा का अहसास लेकर आएगा। हरिद्वार रोड स्थित खाली भूखंड में लगा कूड़े का पहाड़ हट जाएगा। कूड़े के ढेर से उठने वाले दुर्गंद से लोगों को मुक्ति मिलेगी और शहर की आबोहवा में ताजगी आएगी। नगर निगम गठन की दूसरी वर्षगांठ पर बुधवार को मेयर अनिता ममगाईं ने कूड़ा निस्तारण प्लांट का शिलान्यास कर नगर वासियों को सौगात दी। इस दौरान उन्होंने मंच से दो साल की उपलब्धियों को भी गिनाया।
विज्ञापन

नगर निगम गठन के दो साल पूरे होने के मौके पर गोविंद नगर स्थित टचिंग ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेयर अनिता ममगाई ने कहा कि अपने घोषणा पत्र में किए गए गए वायदे को पूरा करने के लिए रात-दिन कार्य करने में जुटी हैं। उन्होंने 2021 के लिए पांच मेगा प्रोजेक्टर को धरातल पर उतारने की की भी घोषणा की। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि पिछले तीस वर्षों से शहर की सुंदरता पर दाग लगा रहा कूड़े का यह पहाड़ गोविंद नगर और शांति नगर क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुका था। जिसको लेकर अनेकों बार आंदोलन भी चलाए गए। लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और सरकार में कमजोर पकड़ के चलते समस्या जस की तस बनी रही। लेकिन मजबूत राजनीतिक इरादों और निगम अधिकारियों के सहयोग के चलते वह मेगा प्रोजेक्ट पर डटी रहीं। सारी अड़चनें दूर करते हुए इस योजना को धरातल में उतारने के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेंद्र क्वीरियाल, क्षेत्रीय शिव कुमार गौतम, पार्षद अजीत सिंह,पार्षद राजेंद्र बिष्ट, पार्षद विजय बडोनी, पार्षद मनीष बनवाल, पार्षद कमलेश जैन, पार्षद अनीता प्रधान, पार्षद विजेंदर मोघा, पार्षद विजय बडोनी, पंकज शर्मा, अनिकेत गुप्ता, गौरव केन्थुला, प्रिया धक्काल, आदि मोजूद रहे। सहायक नगर आयुक्त एलम दास, सहायक अभियंता आनंद मिस्रवान, पार्षद बीरेंद्र रमोला,पार्षद विपिन पंत, पार्षद चेतन चौहान,पार्षद राजेश दिवाकर, प्रदीप धस्माना, पवन शर्मा, राजीव गुप्ता, संजय बर्मा,राजेश गौतम, देवदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
2021 का रोड मैप भी किया प्रस्तुत
ऋषिकेश। कार्यक्रम में मेयर ने वर्ष 2021 के लिए अपने रोड मैप की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि संजय झील का निर्माण, गंगा की जलधारा को बारहोमास त्रिवेणी घाट पर लाना, पार्किंग का निर्माण, बैराज जलाशय में वाटर स्पोर्ट्स शुरू कराना एवं ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार करना उनके लक्ष्य में शामिल है। इन पांचों योजनाओं का खाका नगर निगम प्रशासन द्वारा तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन

- फोटो -
पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया सम्मानित
ऋषिकेश। नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत 24 नवंबर को गंगा तट पर आस्था पथ पर आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इसके तहत उत्तम कुमार को प्रथम पुरस्कार के तहत 11 हजार रुपये, द्वितीय अंजली को 51 सौ और तृतीय स्थान पाने वाली खुशबू खातून को 31 सौ रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 160 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। सभी बच्चों को नगर निगम की ओर से प्रमाण पत्र उनके स्कूलों में भिजवाए गए हैं।
विरोधियों पर साधा निशाना
ऋषिकेश। नगर निगम गठन के दो साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान मेयर अनिता ममगाई विरोधियों को पर भी निशाना साधा। बातों-ही-बतों में उन्होंने कहा कि वे पहले अक्सर अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा कर देती थीं, लेकिन तभी पता चलता था कि किसी विघ्न संतोषी ने उस काम में अड़चन लगा दी। उन्होंने कहा कि हमारे ही बीच में कई ऐसे लोग भी हैं, जो नहीं चाहते कि हम अपने काम में सफल हों। उन्होंने इशारों ही इशारों में ऐसे लोगों की खूब खिंचाई की और शहर के विकास कार्यों में रोड़ा न डालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें