फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती अंतर्गत ढालवाला क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक कमलमोहन भंडारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ढालवाला चौकी में आकर राकेश मोहन थपलियाल पुत्र जगतराम थपलियाल निवासी ढालवाला ने सूचना दी कि उनका किराएदार राजमोहन (23) पुत्र महादेव प्रसाद डंगवाल निवासी अखोड़ी, थाना घनसाली ने कमरे के अंदर से कुंडी लगा रखी थी। आवाज देने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। रोशनदान से देखने पर दिख रहा है कि युवक ने पंखे से फंदा लगाया हुआ है। मौके पर पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बंद कमरे की कुंडी तोड़ दी। कमरे के अंदर देखा तो राजमोहन का शव कपड़े की बेल्ट के सहारे पंखे से लटका हुआ था। जिसे पुलिस टीम ने काटकर नीचे उतारा। पुलिस को घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस छानबीन के बाद पता चला कि मृतक मानसिक तनाव में रहता था। मृतक के पिता राजस्व विभाग में पौड़ी में पटवारी के पद पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें