फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यात्म के प्रतीक सुनहरे रंग में रंगेगी ऋषिभूमि

विज्ञापन
सुनहरी रोशनी से जगमग जानकी सेतु। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्र जल्द ही अध्यात्म के प्रतीक सुनहरे रंग से सराबोर नजर आएगा। पालिका प्रशासन ने गंगा तटों पर वार्म लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है। पूर्व में जानकी सेतु पर वार्म डेकोरेट लगाई गई थी, पर्यटन की दृष्टि से यह प्रयोग सफल रहा। मौजूदा समय में वार्म लाइट से जगमगाता जानकी सेतू पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

मुनिकीरेती नगरपालिका प्रशासन अध्यात्म की थीम के साथ शहर को नया रूप देने जा रहा है। जानकी सेतू के बाद अब पूरे शहर में वार्म लाइट लगाई जाएगी। मधुबन आश्रम से स्ट्रीट पोल पर वार्म लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में लक्ष्मणझूला से चंद्रेश्वर नगर स्थित एसटीपी प्लांट तक गंगा किनारे वार्म लाइट लगाए जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में ढालवाला क्षेत्र में दुधिया लाइटों को वार्म लाइट से बदला जाएगा। तीसरे चरण में पूरे शहर भर स्ट्रीट लाइट पोल पर वार्म लाइट लगाने का शुरू होगा। मुनिकीरेती नगरपालिका ने ऋषिकेश नगर निगम को अध्यात्मिक सौंदर्यीकरण के लिए शहर में वार्म लाइट लगाने का सुझाव दिया है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने रखा था योजना का प्रस्ताव
ऋषिकेश। मुनिकीरेती नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कृषि मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल को जानकी सेतू पर वार्म डेकोरेट लाइट लगाने का सुझाव दिया था। जानकी सेतू पर वार्म लाइट लगाने का यह सुझाव बेहद कारगार साबित हुआ। सुनहरी रोशनी से नहाया जानकी सेतू अब पर्यटकों की नई सैरगाह बन गया है। शाम को पुल पर सैर के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या में दिनों दिन इजाफा हो रहा है। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने बोर्ड के समक्ष शहर में वार्म लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के साथ स्ट्रीट पोल पर वार्म लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा ऋषिकेश अध्यात्मिक नगरी है। वार्म लाइट से शहर अध्यात्म का प्रतीक सुनहरे रंग में रंगा नजर आए है। उन्होंने बताया कि जानकी सेतू पर यह प्रयोग पर्यटकों को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें