- ढांगूगढ़ की साइड प्लेटफार्म बनाने का काम जारी
ऋषिकेश। सिंगटाली में निर्माणाधीन मोटरपुल के निर्माण के लिए लोनिवि की ओर से सिंगटाली बाजार से आगे रोड कटिंग का काम पूरा करने के बाद अब चट्टान की कटिंग कर प्लेटफार्म बना दिया गया है। वहीं पौड़ी जिले की साइड भी प्लेटफार्म बनाने का काम जारी है। ढांगूगढ़ से सिंगटाली मोटरपुल तक रोड कटिंग का काम जारी है।
सिंगटाली में करीब 57 करोड़ की लागत से मोटरपुल निर्माण का काम चल रहा है। सिंगटाली बाजार से आगे रोड कटिंग का काम किया जा रहा था। लोनिवि की कार्यदायी संस्था लगातार काम काम कर रही है। स्थानीय निवासी प्रशांत मैठाणी ने बताया कि सिंगटाली की ओर से प्लेटफार्म बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। वहीं पौड़ी की साइड भी जेसीबी की ओर से चट्टान की कटिंग कर प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पौड़ी की साइड करीब एक सप्ताह में प्लेटफार्म बनकर तैयार तैयार हो जाएगा। ढांगूगढ़ से सिंगटाली मोटरपुल तक रोड कटिंग का काम भी चालू है। जल्द ही रोड कटिंग का काम भी पूरा हो जाएगा। सिंगटाली मोटरपुल 150 मीटर डेढ़ लेन होगा। पुल पौड़ी जिले की साडट 110 मीटर आर्च ब्रिज होगा। जबकि टिहरी जिले की साइड 40 मीटर भाग फ्लाईओवर जैसे पिलरों पर बनेगा। इस मोटरपुल बनने के बाद देहरादून से रामनगर(नैनीताल) की दूरी करीब 45 किमी कम हो जाएगी। वहीं लोनिवि श्रीनगर के अधिशासी अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि सिंगटाली में मोटरपुल निर्माण के लिए काम तेजी से चल रहा था।