फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के चालक को चाकू मारकर किया घायलतहसीलदार के चालक को चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में उपचार करवाता घायल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। बाइपास रोड पर गौरा देवी चौक के पास वाहन ओवरटेक करने के दौरान जाखणीधार के तहसीलदार के चालक और दिल्ली के एक टैक्सी चालक के बीच विवाद हो गया। गुस्साए टैक्सी चालक ने तहसीलदार के चालक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर घायल चालक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दोनों चालकों ने पुलिस को एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में टिहरी जिले के जाखणीधार के तहसीलदार के चालक दौलतराम नैथाणी में बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को सरकारी वाहन से हरिद्वार जा रहे थे। गौरा देवी चौक के पास वाहन ओवरटेक करने के दौरान दिल्ली के एक टैक्सी चालक से उसका विवाद हो गया। टैक्सी चालक ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। वहीं टैक्सी चालक सर्वेंद्र रावत ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आवरटेक करने के दौरान दोनों के वाहन आपस में लग गए थे। तहसीलदार के चालक प्रशासन की रौब गालिब करते हुए कई लोगों के साथ मिलकर उससे मारपीट की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दर्शन प्रसाद काला ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष की ओर तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें