फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस प्रबंधन के आश्वासन पर हास्टल लौटे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस के एमबीबीएस अंतिम वर्ष छात्र-छात्राओं को कालेज प्रबंधन द्वारा बढी फीस जमा नहीं कराने पर परीक्षा देने से रोकने के मामले में दूसरे दिन भी छात्र-छात्राओं ने धरना प्रदर्शन किया। देर शाम विश्वविद्यालय प्रबधंन के आश्वासन के बाद छात्र छात्राएं हास्टल लौट गए।
विज्ञापन

मंगलवार को भी हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस के एमबीबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने दिन भर धरना प्रदर्शन किया। दोपहर बाद छात्रों के अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल कालेज प्रबंधन से मिला, बढ़ी फीस के मामले को लेकर वार्ता की। जिसमें विश्वविद्यालय की ओर से दावा किया गया कि अभिभावकों को सभी मामले से अवगत करा दिया गया है। जिसके बाद कई अभिभावकों ने सहमति जता दी है। अन्य सभी लोगों को बनी सहमति से अवगत कराया जा रहा है। स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय के पीआरओ अनूप रावत ने बताया कि हिमालयन मेडिकल कालेज फीस प्रकरण को सुलझा लिया गया है। फीस प्रकरण के विरोध में धरने में पर बैठे छात्र अपने हॉस्टल में वापस लौट गए हैं। छात्र छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने नो ड्यूज के लिए दो दिनों का समय दिया है। साथ ही वर्ष 2014 की निर्धारित फीस के आधार पर विद्यार्थी फीस की शेष बची धनराशि का चेक शर्त के साथ जमा करने को तैयार हो गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से छात्र छात्राओं को राहत देते हुए आठ और नौ मार्च की परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा सारणी में बदलाव किया है। अब उनकी परीक्षा 17 और 18 मार्च को आयोजित की जाएगी। कहा कि छात्र-छात्राओं को बता दिया गया है कि अगर माननीय न्यायालय की ओर से निर्णय विश्वविद्यालय के हित में आता है तो शेष शुल्क का चेक जमा कर दिया जाएगा। अन्यथा छात्रों को उनका चेक वापस कर दिया जाएगा। बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से फीस में किसी तरह की बढोत्तरी नहीं की गई है। देर शाम तक आंदोलन कर रहे छात्र छात्राएं हास्टल लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें