फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ मजबूत होने से मिलती है विजय

विज्ञापन
02 झंडा चौक स्थित श्रीभरत मंदिर परिसर में आयोजित बूथ प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
कांग्रेस की ओर से श्रीभरत मंदिर परिसर में आयोजित बूथ प्रशिक्षण शिविर मेें 180 बूथों के बूथ अध्यक्षों ने प्रशिक्षण लिया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बूथ को मजबूत बनाने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय सारस्वत ने कहा कि बूथ मजबूत होने पर ही विजय हासिल होती है। केंद्र और प्रदेश सरकार का प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में महंगाई आसमान छू रही है। आम आदमी के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। कृषि कानूनों की वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि आंदोलन के बाद ही केंद्र सरकार ने कानून वापस लिए हैं। सरकार की उदासीनता के कारण एनएचएम संविदा और उपनल कर्मचारियों का भविष्य भी खतरे में पड़ गया है। नर्सिंग स्टाफ की परीक्षा तीन बार रद्द हो चुकी है। वन विभाग के दरोगा की परीक्षाओं का भी यही हाल है। प्रशिक्षण शिविर के संयोजक जयेंद्र रमोला ने कहा कि बूथों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जा रही है। जो विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। शिविर(%मेरा बूथ मेरा गौरव%) कार्यक्रम की जानकारी दी। बूथ कमेटी के लिए कार्यक्रम जैसे की मतदाता सूची पर कार्य करना, मतदाताओं का आकलन करना, नए मतदाताओं और युवाओं का नाम जोड़ना, डोर टू डोर प्रचार, बूथ स्तर पर विभिन्न समुदाय के साथ बातचीत और समाज सेवा के माध्यम से पकड़ बनाना और साथ में सोशल मीडिया संचार रणनीति मिशन उत्तराखंड 2022 की जानकारी दी गई । शिविर में दिल्ली से आए प्रशिक्षक राजीव साहू, अजय जोशी और महेश प्रताप राणा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, डॉ. के एस राणा, दीप शर्मा, विजयपाल रावत, जय सिंह रावत, पार्षद राकेश मिंया, गजेंद्र विक्रम शाही, मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, दीपक जाटव, अंशुल त्यागी, जगत नेगी, सरोज देवराड़ी, शैलेंद्र बिष्ट, विवेक तिवारी, ललित मोहन, मधु जोशी, उमा ओबरॉय, निर्मला कुमांई आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें