तपोवन स्थित शिवानंद मेमोरियाल इंटर कॉलेज की खिड़कियों में लगी प्लास्टिक की शीट ।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेेश। टिहरी गढवाल जिले के स्वामी शिवानंद मेमोरियल राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन के भवन से सटाकर सड़क बना दी गई है। जिस कारण बारिश का पानी खिड़की से कक्षाओं के अंदर आने लगा। स्कूल प्रबंधन ने बारिश का पानी रोकने के लिए सभी खिड़कियां प्लास्टि की चादर से बंद कर दी। खिड़कियां बंद होने से कक्षाओं में छात्रों का दम घुट रहा है। विद्यालय प्रबंधन इसके लिए तत्कालीन ग्राम प्रधान को जिम्मेदार ठहरा रहा है।
राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन में 180 छात्र अध्ययनरत हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके वर्मा ने बताया कि 2013 में शिवानंद आश्रम ने स्कूल की तीन मंजिले भवन का निर्माण किया था। भवन निर्माण के बाद स्कूल के भवन पीछे काफी जगह खाली थी। पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश उनियाल ने स्कूल भवन से सटाकर सीसी मार्ग बना दिया। सीसी मार्ग का लेवल स्कूल की खिड़कियों तक है। अब सीसी सड़क निर्माण के बाद बारिश का पानी सीधा कक्षाओं के अंदर आना शुरू हो गया। पानी को रोकने के लिए प्लास्टिक की सीट काटकर खिड़कियों लगानी पड़ी। इससे तीन कक्षों में (कक्षा- छह, कक्षा-सात और कक्षा-आठ) मेें वेंटिलेशन बंद हो गया है। जिससे गर्मियों को बच्चों के लिए कक्षाओं में सांस लेना दूभर हो गया है।
इनसेट
- विद्यालय की दीवार को तोड़कर अंदर घुस चुकी है कार
- स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछले साल सड़क से तेज गति से गुजर रही एक कार ने स्कूल के भवन पर टक्कर मार दी थी। जिससे स्कूल के एक कमरे की दीवार भरभराकर नीचे गिर गई। उन्होंने वाहनों से सुरक्षा के लिए ग्राम सभा से सड़क के आसपास लोहे के एंगल लगाने की मांग की थी। लेकिन अब तक एंगल नहीं लगे हैं।
स्कूल के भवन के पीछे जो खाली जगह थी, उसे तत्कालीन ग्राम प्रधान बसंती देवी कुलियाल ने ही भरवाया होगा। यदि सीसी मार्ग बनने से स्कूल भवन के अंदर बरसाती पानी जा रहा है तो इसके लिए वह ही जिम्मेदार हैं। बाकी स्कूल हित में जो काम करने हैं उसे वर्तमान ग्राम प्रधान करेंगे।
सुरेश उनियाल, पूर्व ग्राम प्रधान तपोवन