फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन ने कंडक्टर का रुट बंद कर कोटद्वार डिपो भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रियों को लेकर पांच मई को सोनप्रयाग गई रोडवेज बस के कंडक्टर का रोडवेज प्रशासन ने रूट ऑफ कर दिया है। बस वापसी में एक सवारी और 20 रुपये का कैश लेकर ऋषिकेश पहुंची थी। कंडक्टर का रूट ऑफ कर उसे कोटद्वार डिपो भेज दिया है। रिपोर्ट बनाकर कोटद्वार डिपो के एजीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन

पांच मई को चारधाम यात्रा में ऋषिकेश डिपो के अधीन चल रही कोटद्वार डिपो की बस 34 सवारियों को लेकर सोनप्रयाग गई थी। जाते वक्त बस में करीब 13,600 का टिकट बनाया गया था। छह मई को वापस आते वक्त बस केवल एक यात्री का ही टिकट बनाकर ऋषिकेश पहुंची थी। कंडक्टर की ओर से मात्र 20 रुपये का कैश जमा कराने पर डिपो में हड़कंप मच गया था। सोनप्रयाग से ऋषिकेश आने में बस ने करीब 40 लीटर तेल (चार हजार रुपये का डीजल) भी फूंक दिया था। रोडवेज प्रशासन ने कंडक्टर कुलदीप का रूट ऑफ कर उसे वापस कोटद्वार डिपो भेज दिया है। ऋषिकेश डिपो से कंडक्टर को भेजकर बस को चारधाम की यात्रा में भेज दिया गया है।
-
सोनप्रयाग से ऋषिकेश तक मात्र 20 रुपये का टिकट बनाकर लाने वाले कंडक्टर का रूट ऑफ कर दिया गया है। रिपोर्ट बनाकर कोटद्वार डिपो को भेज दी गई है। जल्द ही संबंधित बस के ड्राइवर और कंडक्टर के बयान दर्ज किए जाएंगे। कंडक्टर के खिलाफ कोटद्वार से ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण कुमार भारती, एजीएम रोडवेज ऋषिकेश डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें