फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंज्याड़ी गांव के खेतों में भरा सड़क का मलबा..

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। शिवपुरी क्षेत्र में मंगलवार की रात को भारी बारिश के बाद शिवपुरी-तिमली-मंज्याड़ी रोड का मलबे से ग्रामीणों के खेत दब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना के लिए पीएमजीएसवाई नरेंद्रनगर को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण सुरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि आजकल पीएमजीएसवाई की ओर से तिमली और मंज्याड़ी गांव के पास रोड कटिंग का काम किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था की रोड कटिंग के दौरान निकले मलबे को सुरक्षित डंपिंग जोन में एकत्रित करने बजाय, मलबे को सड़क से नीचे फेंका गया। कुछ मलबे को सड़क के किनारे नीचे की ओर एकत्रित किया गया। जैसे ही तेज बारिश हुई वैसे ही यह सारा मलबा बारिश के साथ मंज्याड़ी गांव के खेतों के ऊपर गिर गया। ग्रामीणों का कहना है कि इन खेतों में फसल तैयार थी। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें