तीसरे दिन चारधाम की यात्रा पर पर जाने वाले दो हजार तीर्थयात्रियों का एसडीआरएफ के कोटे से पंजीकरण किया गया। एसडीआरएफ के जवान और पर्यटन विभाग की एजेंसी के कर्मचारी तीर्थयात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण करते रहे।
पंजीकरण कराने के लिए सुबह पांच बजे से पंजीकरण काउंटर पर यात्रियों की लाइन लग गई थी। करीब 10 काउंटरों पर पंजीकरण होता रहा। सुबह आठ बजे से पंजीकरण काउंटर के बाहर खचाखच भीड़ जमा थी। एसडीआरएफ के जवान बसों और आईएसबीटी परिसर में बैठे यात्रियों के दल का ऑफलाइन पंजीकरण करते रहे। पंजीकरण के दौरान एसडीआरएफ के जवानों के साथ पर्यटन विभाग की एजेंसी के कर्मचारी भी सहयोग करते रहे। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह तक एसडीआरएफ के कोटे से ही पंजीकरण होता रहेगा।