फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की पत्तियों में रेड रोट रोग की आशंका

विज्ञापन
डोईवाला में गन्ने की फसल में पत्तियां लाल होने के मामले में खेतों का निरीक्षण करते गन्ना अधिकारी? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। गन्ने की फसल में लाल पत्तियां होने पर सोमवार को गन्ना अधिकारियों ने खेतों का मुआयना किया। प्रथम दृष्टया विभागीय रेड रोट नामक रोग होने से इन्कार कर रहे हैं। अब मंगलवार कल ढ़करानी के वैज्ञानिक मामले की जांच के लिए आएंगे।
विज्ञापन

किसानों ने कुछ दिन पहले दूूधली और छिद्दरवाला आदि क्षेत्रों में गन्ने की खड़ी फसल की पत्तियां अधिक लाल होने की शिकायत की थी। जिसको लेकर सोमवार को गन्ना आयुक्त हिमानी पाठक के नेतृत्व में अधिकारियों ने सिमलास ग्रांट के किसान उम्मेद वोरा और करतार सिंह आदि के खेतों का निरीक्षण कर गन्ने की पत्तियों के लाल होने की पड़ताल की। अनुमान लगाया जा रहा था कि गन्ने में रेड रोट नामक रोग आ सकता है। प्रथम दृष्टया पड़ताल में अधिकारियों ने रेड रोट होने से इन्कार किया है। गन्ना समिति सचिव गजेन्द्र रावत ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। गन्ने की पत्तियां लाल होने के मामले की जांच अब ढ़करानी के वैज्ञानिक करेंगे। बताया कि मंगलवार को खेतों का निरीक्षण करने के लिए आना प्रस्तावित रखा गया है। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक श्रीपाल, सर्किल सुपरवाइजर नागेंद्र राणा, शेर सिंह मीणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें