फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन में फाल्ट आने से राप्ती गंगा

विज्ञापन
डोईवाला रेलवे स्टेशन पर खड़ी राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। हर्रावाला डोईवाला के बीच रेलवे की बिजली लाइनों में फाल्ट आने से राप्ती गंगा एक्सप्रेस करीब दो घंटे तक डोईवाला रेलवे स्टेशन पर ही रुकी रही। मौके पर पहुंची रेलवे की तकनीक टीम ने फाल्ट दुरुस्त रेल संचालन का संचालन कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे राप्ती गंगा एक्सप्रेस डोईवाला रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ठहर गई। मालूम हुआ कि ट्रेन को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। आपूर्ति ठप होने की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम डोईवाला पहुंच गई और फाल्ट को ढूंढ़ना शुरू कर दिया। इस दौरान ट्रेन के यात्रियों को परेशानियां हुई। कुछ यात्री तो स्टेशन से बाहर आकर दूसरे साधनों से चले गए। बताया गया कि बिजली का फाल्ट डोईवाला हर्रावाला के बीच मिला। जिसे तत्काल ठीक कर दिया गया। फाल्ट दुरुस्त होने के बाद ट्रेन को देहरादून रवाना होने के लिए हरी झंडी मिल गई। डोईवाला के स्टेशन मास्टर प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि अपराह्न तीन बजे फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर ट्रेन रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें