एम्स में निरीक्षण करते गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन , डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग, जिलाधिकारी डॉ.आर राजे?
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। सात अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में तैयार 162 पीएसए आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कसरत शुरू कर दी है। गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन और डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग, जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार और एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने एम्स में आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन और डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग एम्स ऋषिकेश पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले पीएसए प्लांट का जायजा लिया। इस दौरान एम्स के अधिकारियों ने गढ़वाल आयुक्त और डीआईजी को प्लांट से संचालक और पीएसए तकनीक से संबंधित जानकारी दी। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पार्किंग का जायजा लिया। यहां से टीम सीधा हैलीपैड पहुंची। एम्स के अधिकारियों ने टीम को बताया कि हैलीपैड पर तीन एमआई-17 विमान के उतरने के लिए पर्याप्त जगह है। दोनों अधिकारियों सेफ हाउस के लिए प्रस्तावित प्रशासनिक भवन और वीआईपी आवास को देखा। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों पूरा ध्यान प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर केंद्रित रहा। निरीक्षण के दौरान एम्स के एकेडमिक हेड प्रोफेसर मनोज कुमार गुप्ता, मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. संदीप मित्तल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एम्स शशिकांत आदि थे।